Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

'पेद्दी' की सफलता के लिए तिरुमाला पहुंचीं जाह्नवी कपूर

फिल्म की रिलीज के बीच जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नंगे पैर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

04 Jun 2026

'पेद्दी' की सफलता के लिए तिरुमाला पहुंचीं जाह्नवी कपूर

राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बीच जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नंगे पैर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि जाह्नवी फिल्म की सफलता और दर्शकों के प्यार की कामना लेकर मंदिर पहुंची थीं।

मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बैंगनी रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ भारी पारंपरिक आभूषण उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे। वीडियो में अभिनेत्री मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के बीच शांत और सादगीपूर्ण अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फैंस भी उनके इस आध्यात्मिक रूप की जमकर सराहना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर का तिरुमाला मंदिर से खास जुड़ाव रहा है। वह अक्सर अपने जन्मदिन और करियर के महत्वपूर्ण मौकों पर यहां दर्शन के लिए पहुंचती हैं। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'देवरा' के बाद यह साउथ सिनेमा में जाह्नवी की दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'पेद्दी' की सफलता के लिए तिरुमाला पहुंचीं जाह्नवी कपूर
फिल्म की रिलीज के बीच जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News